यहां पानी के नीचे जो भी आता है, पत्थर बन जाता है

0
1346
पानी के नीचे

पानी के नीचे रखते ही यहां सभी सामान पत्थर बन जाते हैं।  नेचुरल वर्ल्ड के अजूबों का नाम लेते ही हर किसी के दिमाग में ग्रैंड कैनयन और विक्टोरिया फॉल्स जैसे नाम आते हैं। ये जगहें लोगों को इम्प्रेस भी करती हैं। इनके अलावा दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जो आपको हैरत में डाल सकती हैं।

places-pic_1472997274 (1)

इन जगहों के बारे में जानकर भी इन पर यकीन करना मुश्किल है। कहीं नदी का पानी इतना गर्म है कि कोई गिर जाए तो जिंदा उबल जाए। वहीं, कहीं का पानी ऐसा है कि जिस सामान पर पड़े वही पत्थर बन जाए।

यहां एक पहाड़ी के ऊपर से जो पानी निकलता है, वो ऐसा है कि इसके नीचे जो भी सामान आ जाए वो पत्थर बन जाए। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में तीन से पांच महीने का वक्त लगता है। पानी के नीचे अगर यहां कोई भी सामान छोड़ दिया जाए, तो वो लौटने पर पत्थर में तब्दील हुआ मिलेगा।

लोगों ने यहां इसे आजमाया भी। पहले इसके पीछे लोग बुरी आत्माओं को मानते थे। हालांकि, साइंटिस्ट्स का कहना है कि पानी में मिनरल्स की मात्रा बहुत ज्यादा होने के चलते यहां ऐसा हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY