इस पेड़ पर उगते है पैसे ? तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप

0
1283
पैसे

खर्च को लेकर अकसर बचपन में आपने घरवालों से सुना होगा कि,”पैसे क्या पेड़ पर उगते हैं?” लकिन अगर यही बात सच हो जाए तो? आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी कि पैसे पेड़ पर भी उग सकते हैं। ये पेड़ ऐसा है जिस पर एक देश के नहीं बल्कि कई देशों के पैसे भी लगे हुए हैं। ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट में एक ऐसा ही पेड़ है, जिस पर सिक्के लगे हैं। साथ ही पेड़ के तनों के बीच के हिस्से में भी अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हुए हैं।

Money-Tree-5-300x200

आपको बता दें कि पैसों से लदा ये पेड़ 1700 साल पुराना है। पेड़ की कोई भी जगह ऐसी नहीं बची, जहां सिक्के न लगे हो। इस पेड़ को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं, कोई कहता है कि इस पेड़ पर भूतों का वास है, तो कोई इस पर ईश्वर का वास बताता है। क्रिसमस पर लोग यहां से गिफ्ट और सिक्के लेकर जाते हैं, लोगों का कहना है कि ऐसा करने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की करता है।

माना जाता है कि अगर कोई प्रेमी जोड़ा यहां आकर सिक्के लगाए तो उसका रिश्ता कई सालों तक खुशी-खुशी चलता रहता है। यही वजह है कि इस पेड़ पर अलग अलग करेंसी के सिक्के लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY