नागिन का पुनर्जन्म जानकर हो जाएंगे हैरान

0
1577

नागिन का पुनर्जन्म जानकर हो जाएगे हैरान हमारे देश में सांपो को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि सांप इच्छाधारी होते हैं, लोग यह भी कहते हैं कि सांप की नागमणि पाने वाला इंसान सभी सुख-सुविधाओं से समृद्ध हो जाता है।

snake_1470201561-600x500

लेकिन अभी तक हम ये सभी बातें किस्से कहानियों में ही सुनते आए हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐसा मामला आया है जिसे देखकर सांपो की इन कहानियों पर यकीन करने का मन करता है।

जहां अपनी बहू की हरकतों से परेशान होकर ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। 19 साल की रचना अचानक की मचलने लगती है। जीभ निकालकर लोगों को डंसने की कोशिश करती है। उसकी इस आदत के चर्चे दूर-दूर तक होने लगे हैं। उसका दावा है कि वह नागिन है।

snake1

20 साल पहले उसे चरवाहों ने मारकर जला दिया था। उसका साथी नाग अभी भी जिंदा है। इसी वजह से वह अब भी नागिन सा बर्ताव करती है। पिता अपनी बेटी की इस हरकत से परेशान हैं। वह कहते हैं, ‘बेटी ठीक हो जाए!’वहीं गांव वाले तो इस युवती को अब नागिन ही मानते हैं और उसे इसी तरह का सम्मान देते हैं।

यह मामला गुना जिले के मृगवास से 6 किमी दूर जोहरीपुरा गांव का है। यहां नागिन के रूप में पहचानी जाने वाली लड़की रचना अहिरवार रहती है। उसे अब आसपास के गांववाले भी हैरानी भरी नजरों से देखते हैं। इस युवती में समाई नागिन को निकालने के लिए मंगलवार को तांत्रिक ने हवन कराया। हालांकि इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

लड़की के पिता जमनालाल अहिरवार का कहना है कि वह बेटी को सिर्फ ठीक देखना चाहते हैं। उसकी इस आदत से हम परेशान हैं। पता नहीं उसे क्या हो गया है। उसका जीवन बर्बाद हो रहा है। ससुराल वाले भी डरे हुए हैं। इस वजह से उसे मायके छोड़ गए है। आखिर उसे क्या समस्या है, अब तक समझ में नहीं आ रही है। कई मंदिर और बाबाओं के पास भी लेकर गए,लेकिन कोई हल नहीं निकला।

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र भाटी के मुताबिक, युवती इंसान है, तो उसे मानवीय बर्ताव करना चाहिए। खान-पान, रहन-सहन सब मानवों की तरह होना चाहिए। अगर वो अजीब बर्ताव कर रही है, तो यह उसकी कोई बीमारी, आदत या सोच भी हो सकती है। यह जांच का विषय है।

 

LEAVE A REPLY