इस प्लस साइज मॉडल ने रैंप पर कैटवॉक कर चेंज की इमेज

0
910

इस प्लस साइज मॉडल ने रैंप पर कैटवॉक कर चेंज की इमेज हाल में संपन्न हुए लैक्‍मे फैशन वीक में पहली बार छरहरे फिगर वाली मॉडल्स की स्टीरियोटाइप इमेज को 10 प्लस(ओवर) साइज मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर चेंज किया। इन मॉडल्स में से एक, तानवी गीता रविशंकर अचानक सोशल प्लेटफार्म की सुर्खियों में आ गई हैं।

मुंबई में जन्मी और यहीं पली-बढ़ी तानवी गीता रविशंकर ने पहली बार लैक्मे फैशन वीक में रैंप पर कैटवॉक किया।पेशे से फ्रीलांस फैशन स्टाइलिस्ट, वॉइस-ओवर आर्टिस्ट और कोरियोग्राफर तानवी ने माहिम के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है।तानवी ने नासिक के वाघ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से आई.टी में इंजीनियरिंग की है।

वे एक डांसर भी हैं, उन्होंने 15 साल तक भरतनाट्यम, ओडिसी, कत्थक और जैज की ट्रेनिंग ली है।तानवी का शुरू से ही फैशन फील्ड में इंटरेस्ट रहा है। फैशन शो के ऑडिशन की जानकारी उन्हें एक फेसबुक पोस्ट से मिली थी।

lakme-faishon-weak-2-_147
यह पहली बार है जब इंडिया में एक साथ 10 प्लस साइज मॉडल्स ने एक बड़े फैशन शो में रैंप पर कैटवॉक किया। फैशन वीक में सलेक्ट होने के लिए मुंबई के एक होटल में प्लस साइज मॉडल्स ने ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन में 160 मॉडल्स ने हिस्‍सा लिया। 3 राउंड्स के बाद इनमें से 10 मॉडल्स को चुना गया।ऑडिशन के नियमों के तहत इसमें हिस्‍सा लेने के लिए उम्र, लिंग या हाइट की कोई सीमा नहीं थी।
यह पहली बार था जब किसी फैशन वीक/फेस्टिवल में प्लस साइज शो आयोजित हुआ।इस शो का आयोजन प्लस साइज के आउटफिट और अपेरल बनाने वाले ब्रांड ‘ALL’ की ओर से किया गया था।दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, याना गुप्ता जैसी कई बड़ी स्टार्स भी लैक्‍मे फैशन वीक का हिस्सा रह चुकी हैं।

LEAVE A REPLY