बढ़ती उम्र के साथ सिकुड़ता है इस लड़की का शरीर

0
1023
बढ़ती उम्र

बढ़ती उम्र के साथ क्यों सिकुड़ता है शरीर? उम्र बढ़ रही हैं लेकिन सिकुड़ रहा हैं शरीर लोग अपनी लम्बाई बढ़ाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कुछ लोग दौड़ लगाते है। तो कुछ दवाईयां खाकर यही सोचते हैं कि काश! एक बार लंबाई बढ़ जाए तो व्यक्तित्व आकर्षक हो जाएगा, क्योंकि एक बार लंबाई बढ़ने के बाद घट तो बिल्कुल नहीं सकती है। लेकिन अगर हम आपसे ये कहें कि इस दुनिया में एक लड़की ऐसी भी है जो बढ़ती उम्र के साथ लंबी नहीं बल्कि सिकुड़कर छोटी होती जा रही है। तो आपको शायद यकीन नहीं होगा।

लेकिन ये बात बिल्कुल सही है। दरअसल, झारखंड के चतरा जिले के टंडवा में कुंती की उम्र बढ़ती जा रही है और उसकी लंबाई घट रही है। कुंती का कहना है कि यह सब एक ऑपरेशन के बाद हुआ। बढ़ती उम्र के साथ लोग बड़े होते हैं पर कुंती सिकुड़ती जा रही है।बीमारी की वजह से हाथ-पैर अब काम नहीं करते हैं। साथ ही अपनी बेटी के जीवन के बारे में कुंती की मां ने बताते हुए कहा कि 8 साल पहले कुंती बिल्कुल स्वस्थ थी।

इसी बीच उसके पैर में कुछ दिक्कत हुई। उसकी विधवा मां तिलका देवी बेटी को लेकर रांची के एक बड़े डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने बच्ची का ऑपरेशन करने की सलाह दी। तिलका देवी ने कर्ज लेकर बच्ची का ऑपरेशन करवाया था। लेकिन इसके बाद वो एक जिंदा लाश बनकर रह गई। चार फुट लंबी कुंती का शरीर धीरे-धीरे सिकुड़ने लगा। हाथ-पैर गलत तरीके से मुड़ने लगे।

आज वह सिकुड़कर दो फुट की रह गई है। आज वो उठ-बैठ नहीं सकती है। तिलका देवी के अनुसार कमाई का उनके पास कोई जरिया नहीं है। क्षेत्र के नेताओं से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी कोई मदद नही की।

LEAVE A REPLY