कर्नल की बीवी बनी शाहजहां, पति के लिए बनवाया लाल ताजमहल

0
1024
ताजमहल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शाहजहां ने मुमताज़ की याद में ताजमहल बनवाया था लेकिन क्या आपको पता है कि आगरा का लाल ताजमहल भी किसी की याद में बनवाया गया था। और हैरानी की बात ये है कि ये लाल ताजमहल कब्रिस्तान के बीचों बीच बनवाया था। आगरा में आज से लगभग 213 साल पहले एक डच अंग्रेज़ अफसर की बीवी ने अपने पति की याद में यह लाल ताजमहल बनवाया था।

दरअसल आगरा मथुरा रोड पर भगवान टाकीज़ के पास एक ईसाई कब्रिस्तान है जिसमें बीचों बीच एक इमारत बनी हुई है जिसे वहां के लोग लाल ताजमहल के नाम से जानते हैं। इस ताज महल के संरक्षण का पूरा जिम्मा भारतीय पुरातत्व विभाग के पास है। ऐसा कहा जाता है कि कर्नल जॉन विलियम हैसिंग लंका में एक फौजी के जैसा जीवन व्यतीत करने के लिए आया था। 1765 के कैंडी युद्ध में भाग लेने के बाद कर्नल काफी समय तक पूना में रहा।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

LEAVE A REPLY