इस लड़की की आंखों से निकलते है लकड़ी और तांबे के टुकड़े

0
481
लड़की की आंखों से

दुनिया में आपने  अजीबोगरीब बीमारियों  के बारे में तो सुना होगा, जिनका इलाज बहुत ही मुश्किल है लेकिन जिस के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है उसे सुनकर शायद आपके होश उड़ जाएंगे।

बेगूसराय की सलौना पंचायत के खड़गचक निवासी विजय महतो की 13 साल पुत्री मीरा एक अद्भुत बीमारी का शिकार हुई है। जिस के चलते इस लड़की की आंखों से लकड़ी और तांबे के टुकड़े निकल रहे हैं। गांव वाले भी इस अजीब सी बीमारी को देखने के लिए विजय के घर पर तांता लगाए हुए हैं। इस घटना के बाद पूरा परिवार कुदरत के इस अजीब कहर से खौफ में है। इलाज करवा कर थक चुके परिजन खुद को बेबस मान रहे हैं।

पीड़ित लड़की मीरा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले अचानक उसकी आंख में तेज दर्द शुरू हुआ। आसपास के डॉक्टरों को दिखाने के बाद दवाइयां ली लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। फिर अचानक आंख से कभी माचिस का काटी, नाख़ून, धूप की लकड़ी, तांबे का तार, आदि निकलने लगा। जिसके चलते मीरा के परिवार वाले काफी परेशान है। यह सिलसिला कई दिनों से लगातार जारी है। कुछ लोग इसे बीमारी तो कुछ इसे दैविक प्रकोप मान रहे हैं। मीरा के पिता विजय महतो बताते है कि इलाज के अलावा झाड़-फूंक करवाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY