इस देश में चलते हैं प्लास्टिक के सिक्के – जानिए क्या है खासियत

0
1153
प्लास्टिक के सिक्के

दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां प्लास्टिक के सिक्के चलते हैं। दुनिया में हर देश की मुद्राओं की अपनी अपनी खासियत हैं सिक्को की बात करें तो लगभग सारे देश लोहे से लेकर सोने तक से बने सिक्के इस्तेमाल करते है, भारत में भी चांदी से लेकर स्टेनलेस स्टील से बने सिक्के प्रचलित हैं। लेकिन क्या कभी आपने प्लास्टिक से बने सिक्के देखे हैं?

एक देश ऐसा भी है जहां प्लास्टिक के सिक्कों का ही चलन है।  यूक्रेन से लगा छोटा सा देश ट्रान्सनिस्ट्रिया दुनिया का ऐसा पहला देश है जिसने प्लास्टिक के सिक्के जारी किए हैं। एक, तीन, पांच और दस रूबल के ये सिक्के दिखने में तो सुंदर हैं ही साथ ही इनकी कई विशेषताएं भी हैं। इन्हीं खासियतों की वजह से अब अर्थशास्त्री यह मानने लगे हैं कि बहुत जल्द सारी दुनिया के साथ भारत भी प्लास्टिक के सिक्कों को चलन में ला सकता है।

ट्रान्सनिस्ट्रिया सोवियत संघ से अलग होकर अस्तित्व में आया था। इसकी करेंसी रूबल है जिसका मूल्य भारतीय करेंसी रुपये के बराबर ही है। यह सिक्के वजन में हल्के हैं जिसमें कुछ खास पहचानें बनाई गई हैं, जिनसे इनकी कॉपी बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इन सिक्कों को अल्ट्रा वॉइलेट किरणों में देखने पर इनका खास होलोग्राम नजर आता है। इन प्लास्टिक सिक्कों की सबसे बडी खासियत है इनके आपस में टकराने पर निकलने वाली आवाज (बोनी साउंड) जिसे नेत्रहीन भी आसानी से पहचान सकते हैं। यह सिक्के कम खर्च में निर्मित होने के साथ-साथ ज्यादा टिकाऊ होते हैं।

LEAVE A REPLY