आसमान से टपकी कैटफिश, महिला पर जाकर गिरी, महिला घायल

0
1280
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्या मछलियां भी हवा में उड़ती हैं? सवाल भले ही अजीब है लेकिन कुछ इसी तरह का मामला अकसर यूएस के फिलाडेल्फिया में होता रहता है। और ऐसी एक घटना ने सबको चौंका दिया। जहां एक कैटफिश सुबह टहलने निकली एक महिला के उपर आ गिरी। जिसके कारण महिला को काफी चोटें भी आई।

सारा मामला शहर के आर्ट म्यूजियम के करीब का है। जब लिजा लोबरे नाम की महिला सुबह-सुबह टहल रही थी। तभी उसने पेड़ के उपर कुछ गिरने का आवाज सुनी। लेकिन जैसे ही उसने उपर देखा ठीक तभी कैटफिश उसके सिर पर आ गिरी। इस दौरान महिला ने 50 फिट उपर हवा में देखा कि कोई बाज या चील उड़ते हुए जा रहा है। इस घटना के कारण महिला को काफी चोटें लगीं हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि कोई बाज या चील 5 पाउंड के इस कैटफिश को लेकर उड़ रहा होगा। लेकिन मछली का वजन ज्यादा होने के कारण वो इसे संभालने में असमर्थ रहा और हवा से ही मछली को छोड़ दिया।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

LEAVE A REPLY