इस शहर में सिर्फ बलात्कारियों को ही मिलती है एंट्री

0
1121
बलात्कारियों

आपके हिसाब से बलात्कारियों को क्या सजा मिलनी चाहिए ?..आप कहेंगे फांसी या  उसे जनता के हवाले कर दिया जाए, या फिर उसे तड़पा-तड़पा कर यातनाएं दी जाए। एक बलात्कारी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ऐसा सभी चाहेगें लेकिन दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां बलात्कारियों को सजा देने के बजाय उन्हे अलग से पनाह दी जाती है, जीवन यापन के लिए।

दरअसल अमेरिका के फ्लॉरिडा नामक शहर में सिर्फ बलात्कारी ही रहते हैं इसके अलावा वहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होती। सुनने में यह बात बड़ी अजीब लगती है लेकिन यह बात एक दम सच है। यहां बलात्कारियों के लिए सज़ा कुछ अलग तरीके से दी जाती है। फ्लॉरिडा से कुछ मील की दूरी पर 200 लोगों का एक छोटा सा गांव है। इस गांव में रहने वाले ये लोग कोई साधारण लोग नहीं बल्कि सभी बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के दोषी हैं। इन्हें यहां अपनी गर्लफ्रेंड, महिला व नाबालिग बच्चे से बलात्कार के जुर्म में यहां रखा गया है।

फ्लॉरिडा में इस तरह के अपराधियों को सरकार सुधरने का एक मौका देती हैं इसलिए इन्हें किसी भी सार्वजनिक स्थान जैसे स्कूल, पार्क या बस स्टॉप से दूर रखा जाता है। वहां की सरकार ने यह गांव उन अपराधियों के लिए बनाया है जो सुधरना चाहते हैं और जो वास्तव में हिंसक अपराधी नहीं हैं। इस गांव को 1960 में बनवाया गया था तब से अब तक इस गांव में रहने वाले अपराधी अपना जीवन यापन खुद करते हैं।

LEAVE A REPLY