पति-पत्नी का एक ऐसा रिश्ता जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

0
6525

पति-पत्नी के रिश्ते का एक ऐसा राज जिसे सुनकर उड़ जाएगे आपके होश। जी हां जो पहले पति-पत्नी और अब बन गए भाई-बहन ये कहानी अज़ीब तरह की है पहले ये लोग प्यार में ऐसे डूबे की शादी करके पति पत्नी बन गए लेकिन फिर बाद में बन गए भाई-बहन। अजीब तरह का रिश्ता है इन दो लोगों के बीच।

घटना अहमदाबाद की है। यहां रहने वाले एक लड़का-लड़की में प्यार हुआ। प्यार परवान चढ़ा और दोनो ने बिना घर में बताए चुपके से शादी कर ली थी। लेकिन कुछ महीनों बाद एक ऐसा राज खुला जिसे सुनकर दोनों के होश उड़ गए। लड़की ने जिस लड़के से शादी रचाई थी वह उसका भाई निकला। सच सामने आते ही लड़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ दिए।

परेशान लड़की ने इस मामले में महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर इंसाफ की माँग है।इनके प्रेम कहानी की शुरुआत एक शादी में हुई लड़का-लड़की वहीँ मिले। बातचीत हुई। इसके बाद धीरे-धीरे फोन पर बातें होने लगीं और बातें प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। कुछ दिनो बाद दोनो ने दोस्तों की मदद से एक मंदिर में शादी कर ली और इसे कोर्ट में रजिस्टर भी करा लिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर जाकर रहने लगे।ताकि घर वालों को इस बात की भनक ना हो इसलिए जब भी वह मिलते थे तो घर वालो से छुपकर मिलते। इस बात को कई महीने गुजर गए।

एक दिन फैमिली फंक्शन में दोनों की मुलाकात फिर से हुई।जहां लड़के को रिश्तेदारों द्वारा पता चला कि उसकी पत्नी उसकी फर्स्ट कज़न है यह सुनकर तो उसके होश उड़ गए और लड़के ने लड़की से सारे रिश्ते तोड़ लिए।
सच सामने आने के बाद लड़की अब तलाक लेना चाहती है। वह नहीं चाहती की बाकी जिंदगी उस लड़के के साथ बिताये जो रिश्ते में उसका भाई लगता हैं। इसके लिए उसने पुलिस से संपर्क साधा है।

LEAVE A REPLY